डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-26, 2026
राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत सुरेश्वरी देवी मंदिर जो की राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर में केवल पूजा अर्चना की अनुमति है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की गतिविधि करना प्रतिबंधित है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत बिना CWLW की अनुमति के कोई भी मंदिर परिसर में इस प्रकार की गतिविधि करना गैर कानूनी व माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना है लेकिन वर्तमान में कल दिनांक 26 अप्रैल 2026 को एक शादी समारोह जो की उत्तराखंड के एक कैबिनेट मंत्री के बेटे का होने जा रहा है जिसमें हजारों लोग एवं उत्तराखंड सरकार के कई गणमान्य मंत्री गण पधारने वाले हैं, जिसमें उनकी सुरक्षा व्यवस्था और टाइगर रिजर्व के कोर जोन में आग्नेयास्त्रो का प्रवेश होने जा रहा है, जो कि गैर कानूनी है। समारोह के लिए विशालकाय पंडाल का कोर एरिया में जमीन को साफ करके लगाया गया है। वहां पर बिजली की व्यवस्था के लिए बड़ा जनरेटर भी लगाया गया है गर्मी से बचने के लिए वाटर कूलर, पंखे लगाए जा रहे हैं और डीजे आदि का भी प्रोग्राम है। हजारों लोगों के लिए खाना बनाने के लिए लकड़ी और गैस का प्रयोग किया जा रहा है। दिनांक 25 -4-2026 से ही मौके पर कोर एरिया के अंदर वाहनों से समान ढुलान और टेंट को गाड़ने का कार्य जोरों पर है, जो की रात्रि को भी जारी रहेगा, जिससे वन्य जीवों के आवागमन और मंदिर के निकट पानी के नाले में उनका पानी पीने के लिए आना जाना भी प्रभावित होगा। फायर सीजन होने के कारण आग लगने की भी संभावना है। टाइगर रिजर्व के कोर जोन में उक्त गतिविधियां करना प्रतिबंधित है। टाइगर रिजर्व के हरिद्वार के वार्डन एवं रेंज अधिकारी को देर रात राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों के द्वारा परमिशन को कैंसिल कर दिया गया है।

