उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-23, 2026

उत्तराखंड मैं महामही उपराष्ट्रपति जी का उत्तराखंड देवभूमि मे पहुंचने पर उत्तराखंड के गवर्नर एवं मुख्यमंत्री ने किया गया स्वागत।

स्नातकों से आह्वान- उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, ईमानदारी और राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का आह्वान किया।

एम्स के विस्तार की सराहना- उन्होंने एम्स के विस्तार की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।
अस्पतालों से आगे स्वास्थ्य सेवा- उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने एम्स ऋषिकेश में टेलीमेडिसिन और नवाचार की सराहना की।
कोविड के दौरान भारत की भूमिका- उन्होंने कोविड महामारी के दौरान भारत की न्यायसंगत प्रतिक्रिया और ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल की सराहना की।
सीएम धामी के नेतृत्व की प्रशंसा- उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे और सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी एम्स की डायरेक्टर डॉक्टर मीनू सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी मदन कौशिक जी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड धन सिंह रावत जी सुबोध उनियाल जी एवं काफी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *