डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-25, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपीएल को जमीन हस्तांतरित करवाने मैं अहम् योगदान रहा मान्य सांसद जी के अथक प्रयासों से दोबारा स्कूल चालू कराया गया।
वर्षों से लंबित इस विषय के कारण विद्यालय के अस्तित्व पर संकट गहरा गया था और प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी। आज इस महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल वह संकट टला है, बल्कि सैकड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक नई आशा की किरण जगी है।
यह स्वीकृति प्रवेश प्रक्रिया को पुनः गति देने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्निर्माण कार्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। आने वाले समय में यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और स्थायी शिक्षा का सशक्त केंद्र बनेगा।
बच्चों और अभिभावकों के चेहरे की मुस्कान हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है, यही विश्वास हमें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
पुनः सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

