उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में इंटरमीडिएट में कशिश शर्मा ने मेरिट में 4th स्थान एवम अश्मित पांडेय ने मेरिट में 25th स्थान प्राप्त किया।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-25, 2026

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर भेल हरिद्वार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के भैया बहनों ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया।

जिसमें इंटरमीडिएट परीक्षा में कशिश शर्मा ने 96.6% अंक प्राप्त करके प्रदेश में 4th स्थान प्राप्त किया तथा अश्मित पांडेय ने 92.4% अंक प्राप्त करके उत्तराखंड मेरिट में 25th में स्थान प्राप्त किया।

हाई स्कूल परीक्षा में गौरवी 93.8 0% अंक प्राप्त करके प्रदेश की वरीयता सूची में 19वां स्थान प्राप्त किया तथा शुभम ने 93.6% अंक प्राप्त करके उत्तराखंड मेरिट में 20 वाँ स्थान प्राप्त किया।

सत्र 2025-26 में हाई स्कूल में 252 तथा इंटरमीडिएट कुल 245 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.84 % रहा। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 90.2% रहा।

विद्यालय परिवार ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल आपका, बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। हमारे शिक्षकों की मेहनत और आपके माता-पिता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता। आपने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपनी क्षमता साबित की, बल्कि हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है।

छात्रों ने अधिक अंक प्राप्त कर यह दिखाया कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कुछ भी असंभव नहीं है।

प्रधानाचार्य जी ने शिक्षकों और अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया, जिनके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी और कहा कि सभी से अपेक्षा है कि आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगे और अपने स्कूल व देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *