धामी कैबिनेट विस्तार और विभागों का बंटवारा _पांच नए मंत्री के बाद कई मंत्रियों का कद घटा

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , 2027 के लिए पुष्कर सिंह धामी कोई भी लापरवाही नहीं बरतने वाले यही सब कुछ कैबिनेट विस्तार से साफ नजर आ रहा हे मंत्रियों की कार्य क्षमता का आंकलन, क्षेत्र एवं संतुलन को साधने के साथ नई लिस्ट में विभागों के बंटवारे पर इसका ख़्याल रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।

सरकार की ओर से जारी नई सूची के अनुसार मुख्यमंत्री वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, राजस्व, पेयजल, ऊर्जा, खनन, आबाकारी, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे।

5 नए मंत्री के बाद कई मंत्रियों का कद घटा…

मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ विभाग हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया है। वहीं, मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर नए मंत्री भरत चौधरी को दिया गया है। सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटाकर नए मंत्री मदन कौशिक को दिया गया। 

 

नए कैबिनेट मंत्री को मिला ये विभाग ___

 

खजान दास___

1. समाज कल्याण

2. अल्पसंख्यक कल्याण

3. छात्र कल्याण

4. भाषा

भरत सिंह चौधरी___

1. ग्राम्य विकास,

2. लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम,

3. खादी एवं ग्रामोद्योग ।

मदन कौशिक___

1. पंचायतीराज

2. आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास

3. आयुष एवं आयुष शिक्षा

4. पुनर्गठन

5. जनगणना

प्रदीप बत्रा__

1. परिवहन

2. सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज

3. विज्ञान प्रौद्योगिकी

4. जैव प्रौद्योगिकी

 

राम सिंह कैड़ा__

1. शहरी विकास

2.पर्यावरण संरक्षण एंव जलवायु परिवर्तन

3. जलागम प्रबन्धन