राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आयुष और प्राची ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

देहरादून। हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कण्वघाटी स्थित एमकेवीएन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कक्षा 6 के छात्र आयुष नेगी और कक्षा 8 की छात्रा प्राची नेगी को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय प्रतिभा प्रतियोगिता-2026 में एमकेवीएन के छात्र आयुष नेगी ने निबंध लेखन की ‘इतना बड़ा आकाश’ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं छात्रा प्राची नेगी ने स्वरचित कविता लेखन में ‘लौट आई किताबें’ विषय पर राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।

दोनों विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री गणेश जोशी, विधायक साविता कपूर और उमेश शर्मा ‘काऊ’ द्वारा ₹7,000-₹7,000 की नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय पहुंचने पर शिक्षा निदेशिका सिन्धु कोठारी और प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने दोनों विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को दर्शाती है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

उत्तराखंड के इन दोनों होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *