महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, संगीत और नृत्य के साथ मनाया उत्सव

कोटद्वार। करवाचौथ के पावन अवसर पर अनामिका वेडिंग पॉइंट में वूमेन ऑफ वंडर (Women of Wonder – WOW) टीम के माध्यम से करवाचौथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों, पूजा-अर्चना, संगीत और नृत्य के बीच महिलाओं ने इस पर्व को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्रीमती अनिता आर्य एवं श्रीमती सिंधू कोठारी द्वारा किया गया। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं ने करवाचौथ की पूजा विधि-विधान से संपन्न की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद संगीत की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। पारंपरिक परिधान और उत्सवी माहौल ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। पूरे आयोजन में आपसी मेल-मिलाप, प्रेम और सौहार्द की झलक देखने को मिली।

वूमेन ऑफ वंडर टीम के इस आयोजन ने महिलाओं को एक साथ आकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ खुशियों के पल साझा करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *