
रोहित सक्सेना बोले: 2027 में कानपुर की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव, ‘बपौती’ समझी जाने वाली सीटों पर बदलेगा समीकरण
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात, संगठन विस्तार और 2027 की रणनीति पर हुई चर्चा
लखनऊ/कानपुर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार की ज़ेडआरयूसीसी समिति के सदस्य डॉ. रोहित सक्सेना ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, संगठन निर्माण तथा कानपुर महानगर की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के बाद डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कानपुर की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश करेगी।

डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा कि कानपुर नगर की कैंट, आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा सीटों को वर्षों से अपनी राजनीतिक बपौती समझने वालों को 2027 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जनता अब विकास, सुशासन और जवाबदेही के आधार पर निर्णय ले रही है और भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों ने जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत किया है। इसी विश्वास के बल पर पार्टी 2027 में कानपुर सहित पूरे प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
डॉ. रोहित सक्सेना ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर भी सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।


मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश