आदि जगतगुरु शंकराचार्य की जयंती मनाई

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-21, 2026

आज वैशाख शुक्ल पंचमी को आदि जगतगुरु शंकराचार्य महाराज की 1238 वीं जयंती महोत्सव शंकराचार्य चौक कनखल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साधु संतों ने आदि जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाई और उन्हें भावांजलि दी। अखिल भारतीय परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने आदि जगत गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस अवसर पर हर हर महादेव और आदि जगतगुरु शंकराचार्य का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर आदि शंकराचार्य स्मारक समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने आदि जगतगुरु शंकराचार्य को पुष्पांजलि अर्पित की।आदि जगतगुरु शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री महंत देवानंद महाराज एवं अन्य साधु संतों ने आदि जगतगुरु शंकराचार्य को याद किया। संत कार्तिक गिरी महाराज, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री,पंडित विनोद मिश्रा, पूर्व पार्षद सुनील प्रजापति आदि ने आदि जगतगुरु शंकराचार्य को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर साधु संतों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने संकल्प लिया कि ज्योतिष पीठ बद्रीश्रम के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए जो अभियान चलाया गया है, उसका समर्थन करते हैं और भगवान आदि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को शक्ति प्रदान करें और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा शीघ्र प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *