समाजसेवी डॉ. गौरव जोशी ने पीएचडी की उपाधि की अर्जित, क्षेत्र में खुशी की लहर

कोटद्वार/भाबर, 28 अक्टूबर 2026। समाजसेवी डॉ. गौरव जोशी ने पंडित मदन मोहन मालवीय के शैक्षिक विचारों एवं नई शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय, पोखड़ा से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. गौरव जोशी ने कहा कि पितरों, माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. पचोरी, डॉ. एम.के. वर्मा, पीएचडी डीन शैलेश सर तथा गाइड डॉ. सारिका गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे सभी का मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।

वहीं, ज्ञानसरोज अकादमी, भाबर दुर्गापुर के संचालक धर्मेश खंतवाल ने डॉ. गौरव जोशी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के भीतर अच्छे विचारों का निर्माण करती है और उसके जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षित होना नहीं, बल्कि व्यक्ति में सकारात्मक सोच, बेहतर संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

डॉ. गौरव जोशी की यह उपलब्धि शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *