IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ के छात्र, जल संरक्षण तकनीकों का लिया प्रशिक्षण

आईआईटी रुड़की में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
NTPC CSR Initiative के अंतर्गत 24–25 जुलाई 2026 को आईआईटी रुड़की के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “Sustainable Wastewater Treatment and Reuse: An Experiential Learning Approach” में उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस प्रशिक्षण में निम्नलिखित छात्रों ने अपने-अपने संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया—

राजकीय पॉलिटेक्निक जखोली रुद्रप्रयाग के – रोहित का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सस्टेनेबल वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कार्यप्रणाली, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग, जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय स्थिरता से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सत्रों में भी भाग लिया।
यह प्रशिक्षण सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा भविष्य में सिविल एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके कौशल विकास और व्यावसायिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

आईआईटी रुड़की में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को आधुनिक अपशिष्ट जल प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की व्यवहारिक समझ प्रदान की। इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य के इंजीनियरों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी मजबूत करते ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *