डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-25, 2026
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह के साथ आयोजित हुई। (IRCTC) के माध्यम से 22 अप्रैल से 15 जून 2026 की अवधि के लिए खोली गई 31,450 सीटों की बुकिंग महज डेढ़ घंटे के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई।

