रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , शुक्रवार सुबह 10 बजे लोकभवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीतसिंह (सेनि. ) नए मंत्रियों को शपथ दिलाई । सुबह ही लोकभवन में पहलपहल शुरू हो गई और विधायकों ने लोकभवन पहुंचना शुरू किया,
इन चेहरों पर धामी सरकार ने जताया विश्वास _1_भरत चौधरी रुद्रप्रयाग से2_देहरादून से खाजान दास3_मदन कौशिक हरिद्वार4_प्रदीप बत्रा, रुड़की5_ राम सिंह कैंडा, भीमताल से

गौरतलब है कि ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। सरकार व संगठन में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं। पार्टी के कई विधायक भी मंत्री की कुसी मिलने की आस लगाए बैठे हैं । राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार परकई दौर की चर्चा हो चुकी हैं। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहुर्त चुना गया ।
गौरतलब है कि धामी सरकार में मंत्रियों के तीन पद तो पहले से खाली थे। एक पद मंत्री चंदनरामदास के निधन और दूसरा प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। जल्द ही दायित्व भी बंटेंगे ,सरकार ने निगमों, बोर्ड व आयोगों में पार्टी पदाधिकारियों को दायित्वधारी बनाया है। अभी दायित्वधारियों के कई पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार अब जल्द में दो दर्जन और पदों पर दायित्वधारी बनाए जाएंगे।

